भारत की शान बनी वंदे भारत अब विदेशों में भी देश का नाम रोशन कर रही है। जी हां, जापान में जब से वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत हुई है, तब से यह ट्रेन लोगों की पसंदीदा बन चुकी है।
अब विदेशों में भी बोलबाला!
वंदे भारत एक्सप्रेस को भारत में तो पहले से ही तेज़, आरामदायक और हाई-टेक ट्रेन के रूप में जाना जाता है। लेकिन अब जापान में भी इसे उतनी ही इज्जत और प्यार मिल रहा है।
जापान के ओसाका शहर में चल रही World Expo 2025 में वंदे भारत की तकनीक और डिज़ाइन को लेकर जमकर सराहना हो रही है।
जापानी यात्रियों की पहली पसंद बन गई वंदे भारत
-
जापान में 140 सेवाएं वंदे भारत के नाम पर चलाई जा रही हैं।
-
ज्यादातर सीटें फुल रहती हैं, जिससे साफ पता चलता है कि वंदे भारत वहां कितनी लोकप्रिय हो चुकी है।
-
ट्रेन देखने के लिए स्टेशनों पर लोगों की भीड़ उमड़ रही है।
वर्ल्ड एक्सपो 2025 में भारत का दबदबा
ओसाका में चल रहे वर्ल्ड एक्सपो 2025 में वंदे भारत ट्रेन की इंजन तकनीक, इनडोर डिज़ाइन और स्वदेशी निर्माण को दुनिया भर के विशेषज्ञों ने सराहा है।
भारत सरकार द्वारा बनाई गई इस ट्रेन ने ये साबित कर दिया है कि ‘Make in India’ सिर्फ एक नारा नहीं, बल्कि एक सफल वैश्विक ब्रांड बन चुका है।
वंदे भारत क्यों है खास?
-
पूरी तरह से स्वदेशी तकनीक पर आधारित
-
एयरलाइन जैसी आरामदायक सीटें
-
कम शोर, हाई-स्पीड और शानदार सफर अनुभव
-
अब विश्व स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व कर रही है
ऐसी ही गर्व करने वाली भारत की ख़बरें पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें – यहां क्लिक करें

