Site icon Vaaninow

हरियाणा CET 2025: 13 लाख युवाओं के लिए सुनहरा मौका, परीक्षा तारीख घोषित | Haryana CET Exam 2025

CET Haryana July Exam 2025 Notification

Haryana CET Exam 2025: हरियाणा में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) ग्रुप C की परीक्षा की नई तारीखों की घोषणा कर दी है। यह परीक्षा 26 और 27 जुलाई 2025 को दो-दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी।

परीक्षा शेड्यूल

Haryana CET Exam 2025: परीक्षा कुल 1 घंटा 45 मिनट की होगी और यह ऑब्जेक्टिव टाइप (MCQ) आधारित रहेगी। प्रश्न पत्र हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होगा।

13 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने किया आवेदन

इस साल CET परीक्षा के लिए 13.48 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। यह परीक्षा हरियाणा की ग्रुप C सरकारी नौकरियों के लिए प्रवेश द्वार बन गई है। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि यह युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा अवसर है और सरकार हर युवा को नौकरी देने के लिए प्रतिबद्ध है।

HTET परीक्षा स्थगित

उसी तारीख को आयोजित होने वाली HTET परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है। इसकी नई तारीख जल्द जारी की जाएगी। प्राथमिकता फिलहाल CET को दी जा रही है।

परीक्षार्थियों के लिए जरूरी निर्देश

सरकारी जॉब और रिजल्ट की ताज़ा जानकारी पाने के लिए हमारी WhatsApp कम्युनिटी जॉइन करें

Exit mobile version